फेरिस व्हील (Ferris Wheel) एक बड़ा गोल घूमने वाला झूला होता है, जिसमें कई केबिन लगी होती हैं। यह झूला ऊँचाई तक जाता है और धीरे-धीरे घूमता है, जिससे लोग ऊपर से पूरे मेले या शहर का नज़ारा देख सकते हैं।
मैरिगो-राउंड (Merry-Go-Round) इसमें लकड़ी के घोड़े या अन्य आकृतियाँ लगी होती हैं, जो गोल-गोल घूमती हैं।
लकड़ी के गोल घूमने वाले झूले (Wooden Ferris Wheel ) पुराने समय के मेलों और गाँवों में बहुत लोकप्रिय होते थे।
बांसुरी (Flute) जब मेला लगता है, तो बांसुरी की मीठी धुन चारों तरफ गूंजती है, जिससे मेले का माहौल और भी मनमोहक बन जाता है।
Afternoon
पवन चक्की (Windmill Toy) मेला में मिलने वाला कागज़ी पवन खिलौना एक सुंदर, रंग-बिरंगा खिलौना होता है, जो हवा में घूमता है।
गुब्बारे (Balloons) मेला में गुब्बारे बच्चों और बड़ों के लिए सबसे आकर्षक चीजों में से एक होते हैं। ये अलग-अलग रंगों, आकारों और डिज़ाइनों में मिलते हैं, जो मेले के माहौल को और भी खुशनुमा बना देते हैं।